हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलेगी ड्यूल डेस्क की सुविधा, टाटपट्टी पर बैठने से मिलेगा छुटकारा

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि राज्य की नायब सैनी सरकार ने बच्चों की सुविधा और उज्जवल भविष्य के लिए अहम फैसला लिया है. इस फैसले के अनुसार अब राज्य के लगभग 14 हजार सरकारी स्कूलों में कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेगा. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है.

School Student

1 नवंबर तक पूरी होगी योजना

सरकार ने पुरानी टाटपट्टी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने का फैसला लिया है और कहा है कि उसकी जगह सभी स्कूलों में ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराएं जाएंगे. इसके योजना के तहत, लगभग 3 लाख ड्यूल डेस्क विभिन्न जिलों के स्कूलों में वितरित किए जाएंगे.

ये डेस्क मजबूत लोहे के बनाएं जाएंगे और इन्हें इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि छात्र आराम से बैठकर पढ़ाई कर सके. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी होने की संभावना है, जिसके बाद 1 नवंबर से स्कूलों में डेस्क पहुंचने शुरू हो जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब तेज गर्मी और लू चलने की बनेगी स्थिति, इन जिलों में 40 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

यह फैसला शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है. खासकर गर्मी और सर्दी में जमीन में बैठने से छात्रों को राहत मिलेगी. इससे पढ़ाई का माहौल बदलेगा और बच्चों के स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. बताया जा रहा है कि 1966 के बाद पहली बार सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में इतना बड़ा बदलाव किया जा रहा है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.