सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, इस चौक पर बनेगा फ्लाईओवर

चंडीगढ़ | पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां लोगों को ट्रैफिक जाम की जकड़न से छुटकारा दिलाने के लिए ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना को मंजूरी मिल गई है. कई अड़चनों के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की रिवाइज्ड बजट राशि को हरी झंडी दिखाई गई है.

Traffin Jam 1

इस संबंध में शुक्रवार को दिल्ली में चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ इंजीनियर और अन्य अधिकारियों की केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें इस प्रोजेक्ट के रिवाइज्ड बजट को अंतिम रूप दिया गया है.

चंडीगढ़ का विकास सतत् प्रकिया

इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने 2016 में मंजूरी प्रदान की थी लेकिन नवंबर 2019 में सड़क किनारे खड़े पेड़ों की कटाई पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने के चलते प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था. मई 2024 में हाईकोर्ट की रोक हटा दी गई थी.

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि विकास एक सतत् प्रकिया हैं और चंडीगढ़ शहर को 5 लाख लोगों के हिसाब से डिजाइन किया गया था लेकिन आज आबादी 3 गुना तक बढ़ चुकी है. ऐसे में पंजाब और हरियाणा दो राज्यों की राजधानी होने के नाते बेहतर ट्रैफिक संचालन की मांग को देखते हुए विकास जरूरी है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

यहां तक बनना हैं फ्लाईओवर

फ्लाईओवर का जो डिजाइन तैयार किया गया है, उसमें सेक्टर- 32 GMCH चौक से शुरू होकर ट्रिब्यून चौक के ऊपर से होते हुए हल्लो माजरा चौक से ठीक पहले आने वाले रेलवे ब्रिज से पहले डाउन होकर खत्म होगा. इस फ्लाईओवर की लंबाई 1.6 किलोमीटर रहेगी. पहले जो डिजाइन तैयार किया गया था, उसके हिसाब से फ्लाईओवर की लंबाई साढ़े 6 किलोमीटर रखी गई थी, जो जीरकपुर बार्डर तक जाती, लेकिन इसके लिए अनुमानित बजट राशि 400 करोड़ रुपए आंकी गई थी.

ऐसे में बजट राशि को मंजूरी नहीं मिलने के चलते फ्लाईओवर की लंबाई घटाकर डेढ़ किलोमीटर कर दी गई. हालांकि, लोग इस प्रोजेक्ट की आलोचना कर रहे हैं. उनका कहना है कि ट्रिब्यून चौक से भले ही ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा, लेकिन हल्लो माजरा चौक पर वही सारा ट्रैफिक फिर जाम हो जायेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.