पिता ने ठंड से बचाने के लिए बच्चों को उढाया कंबल, कंबल में छुपा हुआ था सांप, 3 बच्चों को डसा

चंडीगढ़ । सांप का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. आजकल सांपों के निकलने की बहुत सी खबरें सामने आ रही है. ऐसा ही एक मामला पंजाब के फरीदकोट में सामने आया है. जहां एक प्रवासी मजदूर के तीन बच्चों को सांप ने डस लिया. 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों बच्चे जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं.

snake saap

प्रवासी मजदूर के परिवार पर अचानक टूटा दुखों का पहाड़

अस्पताल के बिस्तर पर दो मासूम जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. बता दे कि पिता को क्या मालूम था कि रात के वक्त जो कंबल बच्चों को ठंड से बचाने के लिए दिया था,  वह कंबल मासूमों की जान पर खतरा बन जाएगा. उन्हें नहीं पता था कि कंबल में सांप छुपा हुआ था. रात के समय बच्चे गहरी नींद में थे और फिर अचानक सांप ने तीनों बच्चों को काट लिया.

फरीदकोट के गांव पक्का में रहने वाले प्रवासी मजदूर परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पिता ने सांप को तो जान से मार दिया,  परंतु सांप के डसने की वजह से 2 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है. एक बच्चा फिलहाल ठीक है. बच्चों के शरीर में इतना जहर फैल चुका है कि उन्हें होश भी नहीं है. हालांकि डॉ कोशिश कर रहे हैं कि जहर को जल्द से जल्द निकाला जा सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.