हिसार एयरपोर्ट के पास मिर्जापुर- ढंढूर रोड जंक्शन पर बनेगा क्लोवर लीफ फ्लाईओवर, डिप्टी CM ने की घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को हवाई अड्डे के पास मिर्जापुर और ढंढूर रोड जंक्शन पर क्लोवर लीफ फ्लाईओवर बनाने के निर्देश दिए हैं. इसके लिए उन्होंने तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

Dushyant Choutala 1

जंक्शन पर क्लोवर लीफ बनाने के दिए निर्देश

दरअसल, डिप्टी सीएम चंडीगढ़ में पीडब्ल्यूडी (PWD) और एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. इस दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट के पास गांव मिर्ज़ापुर और ढंढूर के रोड जंक्शन पर क्लोवर लीफ (बड़ा गोल चक्कर) बनाया जाए ताकि बड़े ट्रक और ट्रॉले आसानी से गुजर सकें.

जमीन मालिकों को जल्द पैसा देने के दिए आदेश

डिप्टी सीएम ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के साथ लगते क्षेत्र में NH- 9 से 52 तक की वैकल्पिक सड़क को जल्द- से- जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो. दुष्यंत चौटाला ने बकाया जमीन की जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराकर जमीन मालिकों को पैसा देने के आदेश भी दिए. उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी (PWD) विभाग के अधिकारियों को आरसीसी वॉच टावर, पेरीमीटर रोड, इमरजेंसी एक्सेस रोड, सिक्योरिटी लाइटिंग का काम 30 नवंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया.

दुष्‍यंत चौटाला ने दिए अन्य अहम निर्देश

उन्होंने 132 KV ईएचटी बिजली लाइन की शिफ्टिंग, सोलर पार्क की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार करने, विमान ईंधन भंडार के निर्माण, नेविगेशन उपकरण की स्थापना, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी और सीवरेज प्रणाली की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश भी दिया.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts