चंडीगढ़ | गौरवशाली भारत रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ी घोषणा की है. सीएम ने कि बल्लभगढ़ से पलवल तक मैट्रो ट्रेन चलाने की सौगात दी है. इस दौरान रैली में जनसैलाब भी देखने को मिला. भीड़ को देख सीएम गदगद हो गए. लोगों से अपील करते हुए कहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में 10 लाख वोटों से अंतर से विजयी बनाए.
रैली में भारी भीड़ और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रतिभागियों को रैली स्थल तक पहुंचने के लिए भारी पुलिस बल से तैनात है. इसके अलावा सुचारू यातायात व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, पार्किंग, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, सभा, सुरक्षा, चेकिंग, बैठने आदि की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थी रैली के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रैली स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था.
