CM नायब सैनी की घोषणा, CET में आवेदन करने वालों को मिलेगा अंतिम सुधार का मौका

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पिछले दिनों ग्रुप सी CET के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल खोला गया था. सरल पोर्टल पर तकनीकी खामियों के कारण कई उम्मीदवारों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बन पाए जिनकी वजह से उन्हें जनरल केटेगरी से आवेदन करना पड़ा. फिलहाल, इन उम्मीदवारों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है.

Haryana CET HSSC CET

प्रमाण पत्र जमा करने का अवसर

पिछड़े व अनुसूचित जाति के जो अभ्यर्थी सरल पोर्टल की तकनीकी कमियों की वजह से प्रमाण- पत्र जमा नहीं कर पाए, उनको सुधार का एक और अवसर दिया जाएगा. सीएम नायब सैनी की तरफ से वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इस बारे में घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि जो युवा जाति प्रमाण- पत्र नहीं बनवा पाए वे भी परीक्षा में शामिल हो पाएंगे.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ में गर्मी और उमस के बीच मौसम ने ली करवट, अगले 24 घंटे रहेंगे अहम; पढ़ें Weather Update

आई थी तकनीकी दिक्कतें

अन्य प्रक्रिया साथ- साथ पूर्ण होती रहेगी. आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्र न बनने के कारण इन उम्मीदवारों को जनरल केटेगरी से आवेदन करना पड़ा है. उसके बाद, युवा लगातार प्रमाण- पत्र अपलोड करने के लिए एक मौके की मांग कर रहें है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि सीईटी परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. पिछले साल यह आंकड़ा करीबन 11 लाख था. सरल पोर्टल के सर्वर पर ज्यादा लोड होने की वजह से दिक्कतें आई थीं मगर युवाओं को अपने प्रमाण पत्र अपलोड करने का मौका दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.