चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में HPPC और HPWPC की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को करोड़ों रुपए की सौगात दी. बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के विकास के लिए 718 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं और वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई है. उन्होंने बताया कि GMDA की 127 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं को स्वीकृति दी गई है.
इन परियोजनाओं को मिली मंजूरी
मीटिंग में रोहतक में 23.64 करोड़ रुपए की लागत से गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण भी स्वीकृत किया गया. इसके अलावा सोनीपत में 49 करोड़ रुपए और नूंह में 27.95 करोड़ रुपए की लागत से 100 बेड के MCH अस्पतालों को मंजूरी दी गई है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पानीपत और बल्लभगढ़ में ROB तथा फरीदाबाद में RUB के निर्माण के लिए 109 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है.
उद्देश्य
मुख्यमंत्री सैनी ने यह भी जानकारी दी कि पशुओं को रोग मुक्त करने के लिए 73.45 करोड़ रुपए की लागत से FMD- HS दोहरी वैक्सीन की 220 लाख खुराक की खरीद को भी मंजूरी प्रदान की गई है. यह सभी फैसले राज्य के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के उद्देश्य से लिए गए हैं.
