22 जून को होगी हरियाणा मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों की उम्मीद

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 22 जून को आयोजित करने का फैसला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्रिमंडल अनुभाग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक सोमवार 22 जून 2026 को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ के मुख्य सभा कक्ष में होगी.

CM Nayab Singh Saini

बैठक की सूचना सभी कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है. इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों, नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक मामलों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

घोषणाओं की तैयारी में जुटी

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में राज्य की विकास परियोजनाओं, वित्तीय और प्रशासनिक प्रस्तावों, भर्ती प्रक्रियाओं, कृषि क्षेत्र, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विचार किया जा सकता है. हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक बैठक का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है. यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब राज्य सरकार विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर रही है और आने वाले महीनों के लिए नई नीतियों व घोषणाओं की तैयारी में जुटी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय, 15 जिलों में बारिश; शनिवार को यलो अलर्ट

महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिल सकती मंजूरी

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है जिनका असर प्रशासनिक व्यवस्था के साथ- साथ विकास कार्यों और आम लोगों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों पर भी देखने को मिल सकता है. अब सभी की नजरें कैबिनेट बैठक के फैसलों और उसमें लिए जाने वाले प्रमुख निर्णयों पर टिकी हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.