हरियाणा में लागू होगी डिजिटल बिलिंग व्यवस्था, SMS- WhatsApp पर मिलेगा पानी का बिल

चंडीगढ़ | हरियाणा में पानी के बिल को बड़ा बदलाव किया गया है. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल उपभोक्ताओं को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं देने के उद्देश्य से डिजिटल बिलिंग व्यवस्था को लागू करने का निर्णय लिया है. इस नई व्यवस्था को अप्रैल के अंतिम दिनों तक लागू किया जाएगा.

WhatsApp 2

ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू

नई व्यवस्था के अनुसार, जैसे ही पानी का बिल जनरेट होगा, उपभोक्ताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराए गए नंबर पर तुरंत SMS आ जाएगा. WhatApps के जरिए एक लिंक भी भेजा जाएगा, जिस पर क्लिक कर उपभोक्ता अपना बिल देख सकेंगे और इसी लिंक के माध्यम से बिल का भुगतान भी किया जा सकेगा. इससे लोगों को बिल के लिए लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

विभाग का मानना है कि इस डिजिटल प्रणाली से वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी. बिल की अंतिम तिथि नजदीक आने पर उपभोक्ताओं को रिमाइंडर मैसेज और फोन कॉल के जरिए सूचना दी जाएगी, ताकि समय पर भुगतान संभव हो सके. जिन लोगों को ऑनलाइन भुगतान में दिक्कत है वह ऑफलाइन भुगतान कर सकते है.

यह भी पढ़े -  राम रहीम हिंसा केस में बड़ा फैसला, हाई कोर्ट ने 4 आरोपियों को दी राहत; सरकार की अपील खारिज

नई व्यवस्था लागू करने का कारण

  • उपभोक्ताओं को समय पर बिल की जानकारी देना
  • ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देना
  • पारदर्शिता सुनिश्चित करना
  • विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना
  • डिजिटल व्यवस्था को प्रभावी बनाना

मोबाइल नंबर अपडेट बड़ी चुनौती

कई उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद से ही अपना नंबर अपडेट नहीं कराया है. ऐसे में उन्हें डिजिटल भुगतान में दिक्कत आ सकती है. विभाग द्वारा पहले भी उपभोक्ताओं से नंबर अपडेट कराने की अपील की जा चुकी है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में अपडेट नहीं हुए है. उपभोक्ताओं को सलाह है कि जल्द से जल्द अपना नंबर अपडेट कराएं ताकि बाद में समस्या न हो.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.