खुशखबरी: चंडीगढ़- उदयपुर के बीच शुरू होगी सीधी रेलसेवा, फटाफट चेक करें टाइमिंग व स्टॉपेज

चंडीगढ़ | उत्तर भारत के राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि इन राज्यों के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की तैयारियां शुरू हो चुकी है, जिसका फायदा पर्यटकों के साथ यात्रियों को भी होगा. यहां चंडीगढ़- उदयपुर के बीच सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जायेगा, जिसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 सितंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

RAIL TRAIN

ट्रेन का प्रस्तावित शेड्यूल

उदयपुर सिटी- चंडीगढ़- उदयपुर सिटी द्वि- साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20989/ 90) ट्रेन के संचालन को उत्तर रेलवे पहले ही मंजूरी प्रदान कर चुका है. प्रस्तावित शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर 20989, उदयपुर सिटी से शाम 04.05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 09.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 20990, चंडीगढ़ से सुबह 11.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह साढ़े 5 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी.

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राणा प्रताप नगर उदयपुर, मावली जंक्शन, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर (जयपुर), दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  नौतपा के बीच राहत लेकर आई बारिश की बूंदें, जानें आगे कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का चंडीगढ़ और राजस्थान ही नहीं, बल्कि हरियाणा को भी फायदा पहुंचेगा. सिटी ब्यूटीफुल के नाम से चंडीगढ़ मशहूर है तो उदयपुर को झीलों की नगरी कहां जाता है. दोनों ही शहर देश- विदेश में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है. ऐसे में दोनों शहरों के बीच सीधी रेलसेवा शुरू होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अपने काम से इन शहरों के लिए सफर करने वाले लोगों को भी फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.