हरियाणा: DGP- IG विवाद ने पकड़ा तूल, आईजी ने पुलिस पर ही उठाएं सवाल

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस के दो अधिकारियों डीजीपी मनोज यादव व आईजी वाई पूरन के बीच हुए मतभेद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. आईजी ने मामले को लेकर डीजीपी पर एफआईआर दर्ज ना किए जाने पर पुलिस के सिस्टम पर ही सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार के आला महकमों को पत्र लिखकर डीजीपी मनोज यादव पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के तहत डीजीपी पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.

haryana dgp

आईजी ने बताया कि उन्होंने इस विषय को लेकर 19 मई को अंबाला एसपी को शिकायत दी थी लेकिन एसपी ने मामले की जांच अंबाला केंट एसएचओ को सौंप दी. लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. आईजी वाईपूरण ने पत्र में एक्ट के संशोधन का हवाला देते हुए यह भी क्लीयर किया कि इस तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज करने के लिए प्राथमिक जांच की आवश्यकता नहीं होती है.

उन्होंने कहा कि पांच दिन गुजर जाने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज न होना यह स्पष्ट करता है कि अंबाला एसपी कितने दबाव में है. उन्होंने मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स से मामले में तुरंत प्रभाव से हस्तक्षेप करने की मांग की है. आईजी ने कहा कि मामले को तत्काल प्रभाव से डायरेक्टर जनरल इंटलीजेंस ब्यूरो के संज्ञान में भी लाया जाएं.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

विज ने झाड़ा पल्ला

मामले को लेकर बीते कल डीजीपी मनोज यादव व गृहमंत्री अनिल विज के बीच करीब दो घंटे मंत्रणा हुईं. अंदरुनी जानकारी के मुताबिक विज ने यह कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया है कि अफसरशाही के पचड़े में वह नहीं फंसना चाहते हैं.

सुलह समझौते के प्रयास शुरू

भीतरखाने मामले को लेकर सुलह के प्रयास शुरू हो चुके हैं. अनुसूचित जाति के आईएएस और आईपीएस अधिकारी एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में सरकार किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए जल्दी से मामले को निपटाने के प्रयास में है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.