काला दिवस: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, केन्द्र सरकार का पुतला जलाएंगे और लगाएंगे काले झंडे

नई दिल्ली | तीनों कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन को आज छः महीने पूरे हो रहे हैं. किसानों ने आज इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है. सभी किसानों से अपील की गई है कि वे अपने घरों तथा वाहनों पर काले झंडे लगाए. दिल्ली बार्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे सभी किसान व महिलाएं काली पगड़ी व चुनरी पहनी जाएगी.

RAKESH TIKET

संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कहा गया है कि मांगे पूरी करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाना बेहद जरूरी है. वहीं काला दिवस मनाने के लिए भारी संख्या में किसान बल बार्डर पर भी पहुंच रहा है. वहीं भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि बुधवार को भारत सरकार का पुतला जलाकर काला दिवस मनाया जाएगा. इसके अलावा ट्रेक्टर व घरों पर काला झंडा लगाने का आग्रह किया गया है.

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को इस दिन के लिए दिल्ली बुलाने बाबत कोई विशेष निर्देश नहीं दिए गए हैं. किसान जहां भी है, वहीं पर काला झंडा लगाकर अपना रोष व्यक्त कर सकते हैं. किसान आंदोलन को छ महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन सरकार ने अभी तक इन काले कानूनों को वापस नहीं लिया है. इसी के विरोध में आज किसानों द्वारा ब्लैक डे मनाया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

संयुक्त किसान मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने कहा है कि दिल्ली के सभी मोर्चों के साथ देश के सभी धरनों पर बुधवार सवेरे पहले बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी. भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और उनके दिखाए रास्तों पर चलने का आह्वान किया जाएगा. किसान नेताओं ने कहा कि 26 मई को केन्द्र सरकार के सात साल व किसान आंदोलन के छः महीने पूरे हो रहे हैं लेकिन इन सात सालों में सरकार के द्वारा लिए गए फैसलों से प्रदेश का हर वर्ग दुःखी हैं. वहीं इस आंदोलन को 12 प्रमुख विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है.

वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी बार्डर पर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि या अवैध प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.