चंडीगढ़ | हरियाणा की पहचान देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने वाले राज्य के तौर पर होती है लेकिन इस मिट्टी ने फिल्म और संगीत की दुनिया को भी कई बड़े नाम दिए हैं. बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकारों का जन्म हरियाणा में हुआ, जबकि कुछ सितारों का परिवार या जीवन का अहम हिस्सा इस राज्य से जुड़ा रहा है. बहुत से ऐसे स्टार्स भी ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाए हुए है, लेकिन इससे उनके फैंस अंजान है.
आज के आर्टिकल में हम आपको उन सभी स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने अंदर के टैलेंट को दुनिया के सामने रखने का साहस किया और आज अपनी अलग पहचान बना चुके है. हालांकि, उन सभी के लिए यह बहुत ही मुश्किल काम रहा है पर नामूमकिन नहीं…
सुनील दत्त
दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 को ब्रिटिश भारत के झेलम जिले के खुर्दी गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है. बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आया और कुछ समय हरियाणा के यमुनानगर में रहा. इसके बाद सुनील दत्त लखनऊ होते हुए मुंबई पहुंचे. संघर्षों के बीच उन्होंने बस कंडक्टर और रेडियो जॉकी के तौर पर भी काम किया. बाद में फिल्मी दुनिया में पहचान बनाने के साथ उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई.
यशपाल शर्मा
अभिनेता यशपाल शर्मा का जन्म 1 जनवरी 1965 को हिसार में हुआ. अभिनय के प्रति रुचि उन्हें बचपन से थी. उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की और थिएटर के बाद फिल्मों का रुख किया. ‘लगान’, ‘गंगाजल’, ‘अपहरण’ और ‘सिंह इज किंग’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को पसंद किया गया.
रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा का जन्म रोहतक में हुआ. ‘मॉनसून वेडिंग’, ‘डी’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई.
जयदीप अहलावत
जयदीप अहलावत रोहतक के खरकड़ा गांव से हैं. ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद उनके अभिनय की खास पहचान बनी.
सतीश कौशिक
दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक का जन्म महेंद्रगढ़ में हुआ था. उन्होंने अभिनय के साथ निर्देशन में भी नाम कमाया.
सोनू निगम
मशहूर गायक सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को फरीदाबाद में हुआ. हिंदी के अलावा उन्होंने कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं.
जतिन- ललित
संगीतकार जोड़ी जतिन- ललित का संबंध फतेहाबाद के पीली मंदोरी गांव से रहा है. ‘यारा दिलदारा’ से फिल्म संगीत की शुरुआत करने वाली इस जोड़ी के ‘बिन तेरे सनम’ जैसे गाने बेहद लोकप्रिय हुए. दोनों भाइयों ने 2006 में अलग होने का फैसला किया.







