टिकट की मारामारी के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, नवंबर तक बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे

नई दिल्ली | त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है. सावन और रक्षा बंधन के बाद भी कई रूट पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए त्योहार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ानी शुरू कर दी है. कुछ नई स्पेशल ट्रेनें घोषित की जा रही हैं. वहीं, पहले से चल रही कई ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़ा दिए गए हैं.

Train Railways

प्रयागराज- हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (04123/ 04124) का संचालन पहले 30 अगस्त तक निर्धारित था. अब इसे 2 सितंबर से 30 नवंबर तक चलाने का फैसला लिया गया है. प्रयागराज से यह ट्रेन बुधवार और रविवार, जबकि हजरत निजामुद्दीन से बृहस्पतिवार और सोमवार को चलेगी.

इंदौर- हजरत निजामुद्दीन ट्रेन

इंदौर- हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (09309/ 09310) के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी गई है. पहले 30 अगस्त तक निर्धारित यह ट्रेन अब 4 सितंबर से 28 नवंबर तक चलेगी. इंदौर से ट्रेन शुक्रवार और रविवार को रवाना होगी जबकि हजरत निजामुद्दीन से इसके फेरे सोमवार और शनिवार को होंगे. भावनगर टर्मिनल- शकूरबस्ती विशेष ट्रेन (09257/09258) का संचालन 1 अगस्त तक किया गया था.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी, 400 यूनिट तक खपत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट मुफ्त

यात्रियों की जरूरत को देखते हुए इसे दोबारा चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक संचालित होगी. भावनगर टर्मिनल से इसका संचालन शुक्रवार और शकूरबस्ती से शनिवार को रहेगा.

वेटिंग लिस्ट वाले रूट पर नजर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अलग- अलग रूट पर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है. जिन रूट पर यात्रियों की मांग अधिक है और प्रतीक्षा सूची लंबी है, वहां अतिरिक्त विशेष ट्रेन चलाने पर फैसला लिया जा रहा है. रेलवे आने वाले दिनों में यात्रियों की भीड़ और मांग को देखते हुए कुछ और त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा कर सकता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.