हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों की पोस्टिंग और ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं. इस फैसले के बाद राज्य के कई जिलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर अधिकारियों की तैनाती हो सकेगी और राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार हाल ही में कानूनगो और जिला राजस्व लेखाकार (DRA) के पद पर कार्यरत अधिकारियों को पदोन्नति देकर नायब तहसीलदार बनाया गया था.

CM Nayab Singh Saini

अब इन सभी 33 अधिकारियों को हरियाणा के अलग- अलग जिलों और उपमंडलों में नियुक्त किया गया है. सरकार का उद्देश्य राजस्व प्रशासन को मजबूत करना और आम लोगों से जुड़े कार्यों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करना है.

कार्यों में आएगी तेजी

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (DR&DM) की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को जल्द- से- जल्द अपने नए कार्यस्थल पर पहुंचकर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं. विभाग के अनुसार, नई नियुक्तियों से जमीन संबंधी मामलों, इंतकाल, रजिस्ट्री, प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व कार्यों में गति आएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के लोगों के लिए मौसम अलर्ट, 9 जिलों में बारिश तो कई इलाकों में रहेगा शुष्क मौसम

2 जून को आदेश जारी

इन आदेशों पर राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा (IAS) के हस्ताक्षर हैं. 2 जून 2026 को जारी किए गए इस आदेश के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर नायब तहसीलदार के पद खाली होने के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा था. अब नए अधिकारियों की तैनाती से लोगों को सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में आसानी होगी और लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आने की संभावना है.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.