रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

रेवाड़ी | गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन सेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 2 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं के अतिरिक्त ट्रिप चलाने की घोषणा की है, जिससे यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी.

Indian Railways Train 1

रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09633/ 09634 रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा का संचालन पहले से तय अवधि के बाद भी जारी रहेगा. यह ट्रेन रेवाड़ी से 10 जून, 24 जून और 25 जून को रवाना होगी. वहीं, रींगस से यह स्पेशल ट्रेन 11 जून, 25 जून और 26 जून को संचालित की जाएगी. इस रेलसेवा में 3- 3 एक्सट्रा ट्रिप बढ़ाए गए हैं.

इसी तरह गाड़ी संख्या 09637/ 09638 रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा के संचालन में भी विस्तार किया गया है. यह ट्रेन रेवाड़ी से 11 जून और 25 जून को चलेगी जबकि रींगस से भी इसका संचालन 11 जून और 25 जून 2026 को किया जाएगा. इस सेवा में 2- 2 एकत्र ट्रिप जोड़े गए हैं.

यह भी पढ़े -  रेलवे ने बदले ट्रेन नंबर, राजस्थान-हरियाणा के यात्रियों को राहत; देखें नया शेड्यूल

यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसर, स्पेशल ट्रेनों के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है. सभी स्टेशन और समय पहले की तरह ही रहेंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. बता दें कि ग्रीष्मावकाश के दौरान बड़ी संख्या में यात्री अपने घरों और विभिन्न पर्यटन स्थलों की ओर यात्रा करते हैं. ऐसे में नियमित ट्रेनों पर दबाव बढ़ जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई ह.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.