बड़ी घोषणा: हरियाणा में 30 दिनों के भीतर दिए जाएंगे बिजली के घरेलू और ट्यूबवेल कनेक्शन

चंडीगढ़ । अब हरियाणा के प्रत्येक जिले के प्रत्येक घर में बिजली की सुविधा मिलने जा रही है. हरियाणा सरकार ने 30 दिनों के अंदर-अंदर हरियाणा में बिजली के घरेलू कनेक्शन दिए जाने की घोषणा की है अभी भी हरियाणा में ऐसे काफी क्षेत्र है जहां पर बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है. इन क्षेत्रों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए और प्रत्येक घर में बिजली कनेक्शन पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार बड़ा कदम उठा रही है.

SMART METER

जारी किए जा रहे हैं ट्यूबवेल कनेक्शन

बिजली के घरेलू कनेक्शन के साथ ही हरियाणा सरकार ट्यूबवेल कनेक्शन देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. बिजली विभाग 7500 ट्यूबवेल कनेक्शन पहले ही दे चुका है और फरवरी 2021 तक 3500 अन्य ट्यूबवेल कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

किसानों को 3 स्टार मोटर खरीदने की मिली छूट

किसानों को आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाने के लिए हरियाणा सरकार लगातार कोई न कोई योजना बनाती रहती है. अब हरियाणा सरकार ने किसानों को बाजार से 3 स्टार मोटर को खरीदने की छूट दे दी है. इससे किसानों को निश्चित रूप से बहुत अधिक लाभ होगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts