हरियाणा में लाखों युवाओं को रोजगार, लड़कियों को 1 लाख रूपए छात्रवृत्ति; बजट में सरकार की बड़ी घोषणाएं

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश कर रहे हैं. उन्होंने इतिहास में पहली बार प्रदेश का 2 लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया है. पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1.89 लाख करोड रुपए का बजट पेश किया था. इस बार बजट में 13.7% यानि 16 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई है.

JOB

बजट में युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

सीएम नायब सैनी ने कहा कि इसी साल शुरू किए मिशन हरियाणा 2047 के जरिए हरियाणा में 50 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम सरकार करेगी. इस मिशन के लिए सरकार 5 करोड़ रुपए का प्रस्ताव कर रही है.

हरियाणा AI मिशन के लिए वर्ल्ड बैंक ने 474 करोड़ रुपए से अधिक की मदद देने का आश्वासन दिया है. इससे गुरुग्राम और पंचकुला में एक- एक हब बनाया जाएगा. 50 हजार युवाओं को हम मॉडर्न तकनीकों का प्रशिक्षण देंगे. डंकी रूट के जरिए युवाओं की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ को लेकर हरियाणा सरकार कठोर कानून लेकर आ रही है.

लड़कियों को 1 लाख रूपए छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि कल्पना चावला छात्रवृति योजना के अंतर्गत विज्ञान और इंजीनियरिंग में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को 1 लाख रूपए वार्षिक छात्रवृति दी जाएंगी. 3 लाख रुपए से कम आय वाले परिवार में विश्वविद्यालयों के प्रागंणों में स्थित महाविद्यालयों में BSC कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ होगी.


राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों की तर्ज पर हर जिले में एक राजकीय महाविद्यालय को मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके अलावा 2021- 22 में शुरू की गई हरित स्टोर नामक योजना के तहत 1250 स्टोर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में खुलेंगे, जिनमें से 758 दुकानें मुद्रा ऋण से संचालित की जाएंगी. 2025- 26 में 350 नए वीटा बूथ खोले जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.