हरियाणा के इन गांवों में स्मार्ट बनेगी गली, विदेशों की तर्ज पर महकेगी सुंदरता

चंडीगढ़ | हरियाणा में गांवों को सुंदर बनाने के लिए एक पॉयलट प्रोजेक्ट योजना शुरू की जा रही है. पंचायती राज विभाग द्वारा 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में 1- 1 स्मार्ट गली तैयार की जाएगी. इन गलियों को विदेशी बनावट की तरह सुंदर बनाया जाएगा ताकि ये गलियां मॉडल के तौर पर दिखाई दे.

street light

हरियाणा में सीवरेज व नाली की बेहतर व्यवस्था

इसके लिए मुख्यालय की ओर से सभी जिला के परिषद् के CEO और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को दिशा- निर्देश जारी किए गए है कि अपने- अपने जिलों के इन गलियों को चिन्हित करें और ये ऐसी गलियां हो, जहां लोगों का आना- जाना अधिक और गली की चौड़ाई अधिक हो. इन गलियों को सुंदर बनाने के लिए लाइट, फुटपाथ, पौधे व सुंदर ब्लॉक लगाए जाएंगे. इसके साथ ही, सीवरेज व नाली की बेहतर व्यवस्था की जाएगी.

इस काम को लेकर अधिकारियों ने गांवों में इन गलियों को मार्क करना शुरू कर दिया है. पहले चरण में 10 हजार से अधिक की संख्या वाले गांवों को चुना गया है. दूसरे चरण में इससे कम संख्या वाले गांवों को चुना जाएगा. इसके बाद, धीरे- धीरे सभी गांवों की गलियों को स्मार्ट बनाया जाएगा.

यह भी पढ़े -  CM सैनी पहली बार करेंगे सीधा संवाद, 19 जुलाई को सभी सरकारी स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण

कैथल और हिसार में बनेगी सबसे ज्यादा गली

सबसे ज्यादा गलियां कैथल में 13 और हिसार में 12 चिन्हित की गई है. इसके बाद नूंह में 12, पलवल मे 10, करनाल में 9, भिवानी में 8 और फतेहाबाद में 7 गलियों को चिन्हित की गई है. इसके अलावा झज्जर में 5, फरीदाबाद व पानीपत में 4- 4, सिरसा में 3 और चरखी दादरी व पंचकूला में 2- 2 गलियां बनाई जाएगी. अंबाला, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में 1- 1 गली पाई गई.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.