हरियाणा में फैली शाम 6 बजें बाद बाजार बंद होने की झूठी खबर, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया बड़ा बयान

चंडीगढ़ | कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन देश-दुनिया को फिर से डरा रहा है. तमाम देशों में लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं. भारत सरकार ने भी तमाम राज्यों को अपने स्तर पर इससे निपटने के लिए निर्देश दिए हैं. इसी दिशा में कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया हुआ है और राज्य के प्रत्येक व्यक्ति के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य कर दिया है.

BAJAR

लेकिन इसी बीच एक खबर आई कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बाजारों को शाम 6 बजें तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं लेकिन आपको बता दें कि यह खबर बिल्कुल झूठी है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि राज्य में बाजार बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. कोरोना को लेकर पहले से जारी पाबंदियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसको लेकर हरियाणा बीजेपी के ऑफिसियल ट्वीट कर दिया गया है.

वायरल हुईं ये खबर

बुधवार की शाम सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हुईं कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. इसको लेकर प्रशासन ने स्पष्ट गाइडलाइंस जारी की है कि जरुरी सेवाओं को छोड़कर राज्य के सभी बाजार शाम 6 बजें तक ही खुलें रहेंगे. इस खबर को लेकर जब प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी शरारती तत्व ने यह झूठी खबर फैलाई है.

हरियाणा में यें पाबंदियां पहले से लागू

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा लॉकडाउन’ को 5 जनवरी सुबह 5 बजे तक बढ़ाने का फैसला लिया था. राज्य में 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू भी लागू है. वहीं, सार्वजनिक समारोहों या कार्यक्रमों में 200 से अधिक लोगों के आने की अनुमति नहीं है. इसके अलावा, कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है. बिना वैक्सीनेशन आप बस, ऑटो तक में सफर नहीं कर पाएंगे.

हरियाणा में अभी तक ओमिक्रॉन के 14 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 7 सक्रिय मरीज हैं, जबकि सात को ठीक होने पर घर भेजा जा चुका है. प्रदेश में सक्रिय कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 627 हो गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.