हरियाणा में ग्रुप D भर्ती पर बड़ा एक्शन, विभागों को अंतिम चेतावनी; 4 मई डेडलाइन

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के सभी बोर्ड, निगमों, वैधानिक निकायों और सरकारी नियंत्रण वाली अन्य संस्थाओं में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) के खाली पदों को भरने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा सभी विभागों से अपने अधीन आने वाली संस्थाओं में रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी बार-बार मांगी गई है. मगर कई विभागों ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई. इससे मुख्य सचिव कार्यालय में नाराजगी व्यक्त की है.

Job Exam Student Collage

हरियाणा सरकार का एक्शन

मुख्य सचिव की तरफ से सभी विभागों को अंतिम मौका दिया गया है. सभी विभागों को खाली पदों की जानकारी चार मई तक भेजनी होगी. सभी विभागों को चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय सीमा तक जानकारी मुहैया नहीं कराई गई तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित विभाग में कोई खाली पद उपलब्ध नहीं है और इसके बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच आया बारिश का नया अपडेट, 28 सितंबर से फिर बदलेगी मौसम की चाल

HSSC के माध्यम से होगी भर्ती

ग्रुप डी कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के जरिए की जाएगी, हालांकि चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पद इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किए गए हैं. इससे पहले 3 अप्रैल को भी सभी विभागों को निर्देशित किया गया था और 10 अप्रैल तक डेटा भेजने की समय सीमा निर्धारित की गई थी.

कुछ ही विभागों ने भेजी जानकारी

पर कई विभागों ने अब तक जानकारी नहीं भेजी है. मानव संसाधन विभाग की समीक्षा में देखने को मिला कि सिर्फ कुछ ही संस्थाओं ने विवरण भेजा है. ऐसे में अब सभी विभागों को 4 मई तक का समय दिया गया है. अगर तब भी कोई विभाग जानकारी नहीं भेजता है तो यह मान लिया जाएगा कि उस विभाग में ग्रुप डी का कोई भी पद खाली नहीं है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.