पूर्व कांग्रेस मंत्री किरण चौधरी के माता और पिता का निधन

चंडीगढ़ । हरियाणा की पूर्व कांग्रेस मंत्री श्रीमती किरण चौधरी के पिता श्री ब्रिगेडियर आत्मा सिंह का आज सुबह निधन हो गया, जबकि कुछ ही देर पहले संध्या को उनकी माताजी निर्मला देवी का निधन हो गया है. यह जानकारी खुद किरण चौधरी ने उनके ट्विटर हैंडल पर सभी के साथ शेयर की है. उन्होंने अपने ट्वीट में बताया है कि उनके पिताजी का अंतिम संस्कार कल दिल्ली छावनी में पूरे सैन्य समाज के साथ सम्मान के साथ किया जाएगा.

kiran chaudhary news

साथ ही उन्होंने लिखा है कि उनकी माताजी और पिताजी का एक ही दिन निधन होना अत्यंत पीड़ादायक वह अपूरणीय क्षति है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा भी किरण चौधरी के माता पिता का स्वर्गवास होने पर अत्यंत दुख जारी किया गया है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया