हरियाणा की राजनीति में बड़ी उथल- पुथल, पूर्व CM खट्टर ने अब विधायक पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ | लोकसभा चुनावों में शीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनने पर हरियाणा में BJP- JJP गठबंधन टूट गया है. इसके साथ ही, सीएम मनोहर लाल ने मंगलवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ सामूहिक इस्तीफा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया था. उसके बाद, विधायक दल की बैठक बुलाई गई और उसमें प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया.

CM Manohar Lal Khattar

कल शाम 5 बजे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर नायब सिंह सैनी ने शपथ ली थी. आज उनकी सरकार ने हरियाणा विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. वो करनाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए थे.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मनोहर लाल अब लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए और उम्मीदवारों की जो सूची जारी करेगी, जिसमें उन्हें उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.