रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं के लिए खुशखबरी, रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की हुई घोषणा

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. परिवहन मंत्री अनिल विज ने घोषणा करते हुए कहा है कि प्रदेश की महिलाएं रक्षाबंधन पर्व पर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का लाभ उठा सकेगी. इस दिन महिलाओं को टिकट के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा.

Ladies Haryana Roadways Bus

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं अपने 15 साल तक की उम्र के बच्चों के साथ हरियाणा रोडवेज की सामान्य और स्टैंडर्ड बसों में मुफ्त सफर तय कर सकेगी. मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है. प्रदेश सरकार ने हर साल की भांति इस साल भी महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में बिना टिकट यात्रा की योजना को बरकरार रखा है.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों को राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है, ताकि महिलाएं व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आसानी से आवाजाही कर सकें.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

यह रहेगा शेड्यूल

मंत्री विज ने बताया कि हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में महिलाओं और बच्चों के लिए 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सफर की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस संबंध में रोडवेज अधिकारियों को व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं. रक्षाबंधन पर्व पर भीड़- भाड़ वाले रूट्स पर अतिरिक्त बसें संचालित करने के आदेश दिए गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.