फ्रेंच भाषा में निपुण होंगे हरियाणा के स्टूडेंट्स, अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में जाएगी पढ़ाई

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अब फ्रेंच भाषा में निपुण होंगे. विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने अगले शैक्षणिक सत्र से फ्रेंच भाषा की पढ़ाई शुरू करवाने की तैयारियां तेज कर दी है. इसके साथ ही, फ्रेंच भाषा (French Language) की पढ़ाई करवाने के लिए शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जिन शिक्षकों ने इच्छा जाहिर की है, उनके लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन होगा.

French Bhasa

इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय कार्यालय हरियाणा के सहायक निदेशक ने गुरुग्राम SCERT डायरेक्टर, प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और सभी डाइट प्रिंसिपल को पत्र लिखा गया है. इसमें बताया गया है कि फ्रांस दूतावास और इंस्टीट्यूट फ्रेंच एंड इंडी (IFI) के सहयोग से आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित सरकारी स्कूलों में फ्रेंच को विदेशी भाषा के रूप में शुरू किया जा रहा है.

बहु विकल्पीय होंगे प्रश्न

फ्रेंच भाषा पढ़ाने वाले शिक्षकों का आनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा. इसके लिए 8 जुलाई की शाम 4 बजे Zoom Meeting रखी गई है. इस मीटिंग में शिक्षकों से बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें शैक्षणिक समझ, संचार कौशल, अंग्रेजी भाषा प्रवीणता, तार्किक तर्क और समस्या समाधान योग्यता के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा.

शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • यदि कोई शिक्षक इस चयन प्रक्रिया में गैरहाजिर रहता हैं, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा.
  • मीटिंग रूम 10. 50 बजे खुलेगा और प्रतिभागी को 11 बजे से पहले इसमें जुड़ना होगा.
  • देरी से प्रवेश की अनुमति नहीं है. 11.05 पर बंद हो जायेगा.
  • निगरानी और सत्यापन के लिए मूल्यांकन के दौरान कैमरा और माइक्रोफोन चालू रखना होगा.
  • शिक्षकों को प्रमाणीकरण के लिए एमआईएस नामांकन फॉर्म के नाम और शिक्षक आईडी का उपयोग करके जूम मीटिंग में शामिल होना होगा.
  • सत्र शुरू होने के बाद योग्यता परीक्षण का लिंक सांझा किया जाएगा. जिसमें बहु विकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा.
  • फॉर्म केवल एक बार जमा किया जायेगा.
  • इंटरनेट का इस्तेमाल, दूसरों की सहायता या किसी अनुचित साधन का उपयोग वर्जित है. जिसके परिणामस्वरूप तत्काल अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी के लिए मंगाई गई 25 जर्मन मशीनें, सेंसर लगी हाईटेक मशीनों के नहीं चलेगी कोई चालाकी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.