सरकारी स्कूल टीचर बनने का सुनहरा मौका, HTET परीक्षा से जुड़ी अपडेट; हरियाणा बोर्ड की तैयारियां पूरी

भिवानी | हरियाणा के जो युवा शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. जैसा कि आप सब जानते हैं शिक्षक बनने के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) परीक्षा पास करनी होती है. यह परीक्षा दिसंबर में होनी थी, मगर इसमें लगातार देरी देखने को मिल रही थी.

HTET

जुलाई महीने में होगी HTET परीक्षा

इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ऐसे में हरियाणा के जो भी युवा सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए एक शानदार खबर है. बता दें कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित होगी. प्रदेश में आयोजित की जाएगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने स्वयं इस जानकारी पर अपनी मोहर लगाई है और इसकी पुष्टि की है.

परीक्षा न होने के पीछे यह कारण

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं. बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि बोर्ड सचिव और चेयरमैन का पद रिक्त होने की वजह से परीक्षा का आयोजन नहीं हो पा रहा था. फिलहाल, दोनों पदों पर नियुक्तियां हो चुकी है. इस परीक्षा के लिए दोनों पदों पर अधिकारियों का होना बहुत आवश्यक है. ऐसे में अब इस परीक्षा के आयोजन में कोई अड़चन नहीं है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

बोर्ड प्रशासन ने पूरी की तैयारी

टेंडर जारी करने का काम हो या फिर प्रशासनिक फैसले लेने का बोर्ड के दोनों अधिकारियों बोर्ड सचिव व अध्यक्ष की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अब जल्द से जल्द परीक्षा का आयोजन करवाया जा सकेगा. फिलहाल, बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में HTET परीक्षा का आयोजन होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.