हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी; देखे कितने किसानों को मिली 15वीं किस्त

चंडीगढ़ | हरियाणा के 13.75 लाख किसानों को लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त बुधवार को जारी कर दी गई है. इस बार भी ई- केवाईसी, जमीन के रिकॉर्ड और आधार का सत्यापन नहीं कराने वाले करीब 5 लाख किसान सम्मान निधि पाने से वंचित रह गए हैं. उनके लिए अभी भी ई- केवाईसी कराने का मौका है.

Farmer Kisan

हिसार में है सबसे अधिक लाभार्थी

प्रदेश में सबसे ज्यादा 22,99,78,000 रुपये हिसार के किसानों को मिले हैं. कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 15 नवंबर सुबह 9 बजे तक राज्य के 13,75,801 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए पात्र माना गया था. दोपहर में 13,75,801 किसानों के खाते में 2,75,16,02,000 रुपये जारी किये गये.

कृषि अधिकारी ने कही ये बात

एक दिसंबर से इसमें फिर तेजी लाई जाएगी. कुछ किसानों की मौत हो गई है, इसलिए उनके नाम काट दिए गए हैं. हिसार में 83 फीसदी किसानों की eKYC पूरी हो चुकी है. इसके बाद इन सभी किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्त जारी कर दी गई है- डॉ. राजबीर सिंह, उपनिदेशक, कृषि विभाग, हिसार

जानिए किस जिले के कितने किसानों को मिली 15वीं किस्त

जिला किसान पैसा
अंबाला 42,546 8,50,92,000
चरखी दादरी 51,971 10,39,32,000
कुरूक्षेत्र 56,793 11,35,86,000
पंचकूला 15,532 3,10,64,000
गुरुग्राम 19,948 3,98,96,000
झज्जर 62,152 12,43,04,000
पानीपत 39,772 7,95,44,000
जींद 1,14,352 22,87,04,000
फतेहाबाद 66,512 13,30,24,000
करनाल 66,245 13,24,90,000
सिरसा 87,710 17,54,20,000
फरीदाबाद 18,559 3,71,18,000
यमुनानगर 52,620 10,52,40,000
भिवानी 1,02,073 20,41,46,000
पलवल 61,905 12,38,10,000
कैथल 82,298 16,45,96,000
सोनीपत 69,161 13,83,22,000
हिसार 1,14,989 22,99,78,000
महेंद्रगढ़ 84,259 16,85,18,000
नूंह 58,036 11,60,72,000
रेवाड़ी 52,934 10,58,68,000
रोहतक 55,434 11,08,68,000
कुल 13,75,801 2,75,16,02,000

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!