सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए खुशखबरी, यहाँ पढ़े यह रखा नन्हें मूसेवाला का नाम?

चंडीगढ़ | दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर फिर से खुशियों ने कदम रखा है. दरअसल, उनकी मां चरण कौर ने एक बच्चे को जन्म दिया है. छोटे मूसेवाला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इससे सिद्धू मूसेवाला के फैंस और परिवार में खुशी की लहर है. ऐसे में सोशल मीडिया पर छोटा मूसेवाला खूब चर्चा में है.

Sidhu Moosewala compressed

शुभदीप सिंह रखा नाम

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के भाई का नाम भी सामने आया है. मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने बच्चे का नाम “शुभदीप सिंह” बताया है. चमकौर सिंह सिद्धू ने कहा कि हम अकाल पुरुख के आभारी हैं कि शुभदीप सिंह को एक बच्चे के रूप में हमारे आंगन में वापस भेजा गया है. सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शुभदीप सिंह था. इसी के चलते बच्चे का नाम “शुभदीप सिंह” रखने का फैसला किया गया है.

पिता बलकौर सिंह ने कही ये बात

मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इस खुशी के पल में अपने बड़े बेटे सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि मैं अकाल पुरख वाहेगुरु का आभारी हूं और उन करोड़ों प्रशंसकों और लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने सिद्धू के लिए प्रार्थनाएं की हैं. सिद्धू मूसेवाला को गए 2 साल हो गए हैं और आज भी हर दिन लाखों मैसेज आते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

गुरदास मान भी पहुंचे अस्पताल

पंजाब के मशहूर गायक और अभिनेता गुरदास मान भी नन्हें मूसेवाला से मिलने अस्पताल पहुंचे. उनकी मुलाकात चरण कौर और बलकौर सिंह से हुई. उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी खुशी यह है कि पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर को जीवन जीने का सहारा मिल गया है. उन्होंने सिद्धू के प्रशंसकों के बारे में बात करते हुए कहा कि सिद्धू के प्रशंसकों के दिलों में नई उम्मीद जगी है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.