हरियाणा में नौकरी का इंतजार कर रहें युवाओ के लिए अच्छी खबर, फार्मासिस्ट समेत खाली पदों पर भर्ती जल्द

चंडीगढ़ | हरियाणा में नौकरी का इंतजार कर रहें उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है. बता दें कि हरियाणा में फार्मासिस्ट और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के खाली पदों पर जल्द ही भर्ती की जाएगी. स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने फार्मेसी पॉलिसी को बिना किसी देरी के अंतिम रूप देने और फार्मासिस्ट तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए है.

MBBS Doctor

डायलिसिस सेवाएं पूरी तरह से नि:शुल्क

आरती राव ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इस बैठक में आरती राव ने कहा कि अस्पतालों की निर्माणाधीन इमारतों की निगरानी और समन्वय के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से एक नोडल अधिकारी को नियुक्त किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस सेवाएं पूरी तरह से फ्री की जा चुकी है. भले ही मरीज की आय कुछ भी हो.

यह भी पढ़े -  Asian Games 2026 में हरियाणा के सुरुचि- कमलजीत का शानदार प्रदर्शन, CM सैनी ने दी बधाई

नहीं रहनी चाहिए दवाइयों की कमी

उन्होंने पीजीआइएमएस रोहतक की ओर से आयोजित बीएससी नर्सिंग और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के पारदर्शी और निष्पक्ष संचालन पर बल दिया. सरकारी कर्मचारियों को आयुष रिइंबर्समेंट नीति के बारे में जानकारी देने के लिए अभियान चलाया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्तर पर पहले रेफरल यूनिट (एफआरयू) स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, ताकि मातृत्व देखभाल सेवाओं को और मजबूती दी जा सके.

मातृ मृत्यु दर को घटाया जा सके. हरियाणा मैडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) को उन्होंने निर्देशित किया कि चाहे सीएचसी हो या जिला अस्पताल, इनमें दवाइयों की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.