JBT भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, 12 जुलाई के बाद 1398 पदों पर विज्ञापन होगा जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में लंबे समय से JBT भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं में नौकरी की आस जगी है. पिछले लंबे समय से जेबीटी की भर्ती नहीं हुई है. वर्तमान में मौलिक शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पास पीआरटी (जेबीटी) के 1,398 पदों पर भर्ती का आग्रह पत्र भेजा हुआ है, पर आयोग की तरफ से अभी तक इन्हें विज्ञापित नहीं किया गया है. अभी आयोग की तरफ से ग्रुप सी पदों पर आवेदन मांगे गए है. सभी क्वालीफाई उम्मीदवार 8 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.

Exam Jobs

12 जुलाई के बाद जारी हो सकता है विज्ञापन

जैसे ही यह आवेदन प्रक्रिया समाप्त होगी तो ही पीआरटी के इन पदों का विज्ञापन जारी हो सकता है. यह संभावना है कि 12 जुलाई 2024 के बाद आयोग इन पदों का विज्ञापन जारी कर सकता है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

दरअसल, इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार 10 साल से प्रतीक्षा कर रहे हैं. ऐसे में उन सभी के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी. उम्मीदवारों की तरफ से यह मांग भी उठाई जा रही है कि पीआरटी पदों की संख्या ज्यादा की जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र उम्मीदवारों को मौका मिल सके तथा उनका चयन हो सके.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.