खुशखबरी: हरियाणा में मिड- डे- मील होगा और ज्यादा स्वादिष्ट, बच्चे चखेंगे इन पौष्टिक व्यंजनों का स्वाद

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वाद और पोषण में सुधार के लिए मिड- डे मील में कुछ बदलाव किए है. पहली से 8वीं कक्षा तक के बच्चों को फरवरी महीने में मिड- डे मील के लिए नया साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया गया है. इसके अनुसार, अब बच्चों को पहले से अधिक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन परोसे जाएंगे.

Mid Day Meal

हरियाणा में मिड- डे- मील होगा स्वादिष्ट

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बच्चों को नए शेड्यूल के अनुसार दाल, चावल, सब्जी, परांठा, दलिया और खिचड़ी साहित कई पोषक व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे. नए शेड्यूल में प्रत्येक सप्ताह के लिए अलग- अलग भोजन परोसा जाएगा, हालांकि रविवार और दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा. शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय की प्रबंधन समितियों और रसोइयों को सख्त निर्देश दिए है कि खाना नए शेड्यूल के अनुसार ही उपलब्ध कराया जाए ताकि बच्चों को उचित एवं पौष्टिक आहार मिल सके.

हरियाणा एग्रो उपलब्ध कराएगा खाद्य साम्रगी

स्कूलों में बच्चों की मिड- डे मील के लिए खाद्य सामग्री हरियाणा एग्रो के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें दाल, राजमा, काबुली चना, मूंग छिल्का, मूंग दाल, मूंग धूली, सोयाबीन, चना दाल, उड़द की दाल, बेसन, गुड़, सरसों का तेल, रिफाइंड, मुंगफली, रागी आटा, सौंफ, मेथी दाना, जीरा, धनिया, हल्दी और गर्म मसाला शामिल है. इसके अतिरिक्त, सब्जियों की खरीद का काम स्कूल वालों को सौंपा गया है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

नया शेड्यूल

सप्ताह मेन्यू
पहला सप्ताह वेज पुलाव व काला चना
रोटी, घिया व चना दाल
राजमा चावल
कढ़ी पकौड़ा व चावल
गुड़ रोटी व दही
पौष्टिक परांठा व दही
दूसरा सप्ताह सोया खिचड़ी
मीठा दलिया
चावल व सफेद चना
पौष्टिक चना दाल खिचड़ी
तीसरा सप्ताह दाल-चावल
मूंग-मसूर दाल
मौसमी सब्जी
मीठे मूंगफली चावल
नमकीन दलिया
गेहूं-रागी का पूड़ा
चौथा सप्ताह पहले सप्ताह का मेन्यू दोबारा रिपीट किया जाएगा
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.