हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | त्यौहारी सीजन पर हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सूबे की नायब सैनी सरकार ने इन कर्मचारियों को बड़ी सौगात प्रदान की है. राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है.

Rupees Money Paisa

DA में बढ़ोतरी का तोहफा

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (DA) 55% से बढ़ाकर 58% करने का ऐलान कर दिया है. अब महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है. बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2025 से मिलेगा. नवंबर महीने में सैलरी और बढ़ी हुई पेंशन का लाभ मिलेगा. वित्त विभाग ने इस बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

यह भी पढ़े -  दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा तापमान, हरियाणा में हीट का असर तेज; नहीं मिलेगी राहत

फैसले से होंगे लाभान्वित

प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई से सितम्बर 2025 तीन महीने के एरियर का लाभ नवंबर महीने में मिलेगा. प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स सरकार के इस फैसले से लाभान्वित होंगे. बता दें कि मंहगाई भत्ता बढ़ने से सैलरी में इजाफा होता है क्योंकि DA बेसिक सैलरी का एक हिस्सा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.