चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने साल 2026 का सरकारी कैलेंडर जारी किया है. सरकारी कर्मचारियों को नए साल में 15 बार 3 छुट्टियां एक साथ करने को मिलेगी. अब बिना अवकाश लिए कर्मचारी लगातार 3 दिन छुट्टी मना सकेंगे. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह अच्छी खबर है.
अवकाशों की घोषणा
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाशों की घोषणा कर दी है. मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. अबकी बार 15 पर्व- त्यौहार शुक्रवार या सोमवार को पड़ रहे है, जबकि शनिवार और रविवार को कार्यालय बंद होते है. इसी कारण 3 छुट्टियों का मजा एक साथ सरकारी कर्मचारी ले सकते है.
देखें लिस्ट
| तिथि | अवकाश / दिवस | टिप्पणी |
|---|---|---|
| 23 जनवरी | गुरु ब्रह्मानंद जयंती / महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती | राजपत्रित (चयन योग्य) |
| 12 फरवरी | सर छोटू राम जयंती / बसंत पंचमी | राजपत्रित (चयन योग्य) |
| 26 जनवरी | गणतंत्र दिवस | राजपत्रित |
| 3 अप्रैल | गुड फ्राइडे | राजपत्रित |
| 4 मार्च | होली | राजपत्रित |
| 1 मई | बुद्ध पूर्णिमा | राजपत्रित |
| 23 मार्च | शहीदी दिवस (भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव) | राजपत्रित |
| 25 मई | महर्षि कश्यप जयंती | राजपत्रित |
| 18 जून | गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस | राजपत्रित |
| 26 मार्च | रामनवमी | राजपत्रित |
| 26 जून | मुहर्रम | राजपत्रित |
| 31 मार्च | महावीर जयंती | राजपत्रित |
| 15 अगस्त | हरियाली तीज | राजपत्रित |
| 14 अप्रैल | डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं वैसाखी | राजपत्रित |
| 26 अगस्त | मिलाद-उन-नबी / ईद-ए-मिलाद | राजपत्रित |
| 27 मई | ईद-उल-जुहा (बकरीद) | राजपत्रित |
| 29 अक्टूबर | करवा चौथ | राजपत्रित |
| 17 जून | महाराणा प्रताप जयंती | राजपत्रित |
| 9 नवंबर | गोवर्धन पूजा | राजपत्रित |
| 29 जून | संत कबीर जयंती | राजपत्रित |
| 15 नवंबर | छठ पूजा | राजपत्रित |
| 31 जुलाई | शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस | राजपत्रित |
| 14 दिसंबर | गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस | राजपत्रित |
| 28 अगस्त | रक्षाबंधन | राजपत्रित |
| 26 दिसंबर | शहीद उधम सिंह जयंती | राजपत्रित |
| 4 सितंबर | जन्माष्टमी | राजपत्रित |
| स्कूल-कॉलेज और कार्यालयों में मनाए जाने वाले विशेष दिवस | ||
| 2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती | विशेष दिवस |
| 23 जनवरी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती | विशेष दिवस |
| 20 अक्टूबर | दशहरा | विशेष दिवस |
| 26 अक्टूबर | महर्षि वाल्मीकि जयंती | विशेष दिवस |
| 24 नवंबर | गुरु नानक देव जयंती | विशेष दिवस |
| 25 दिसंबर | क्रिसमस डे | विशेष दिवस |
| इन दिनों सार्वजनिक अवकाश रहेगा | ||
| 31 अक्टूबर | सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती | सार्वजनिक अवकाश |
| 12 नवंबर | संत नामदेव जयंती | सार्वजनिक अवकाश |
| 1 अप्रैल | एनुअल क्लोजिंग ऑफ बैंक अकाउंट | सार्वजनिक अवकाश |
| 1 मई | बुद्ध पूर्णिमा | सार्वजनिक अवकाश |
