आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को जल्द भरेगी सरकार, विभाग द्वारा HSSC को भेजी गई मांग

चंडीगढ़ | हरियाणा में आंगनवाड़ी वर्करों के 25,962 पदों में से 2549, हैल्परों के 25,450 पदों में से 4,439 और सुपरवाइजर के 1,016 में से 118 पद रिक्त हैं. महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने विधानसभा में विधायक पूजा द्वारा पूछे गए अतारांकित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गयी है.

aanganwadi

कब तक भरे जाएंगे खाली पद

पूजा द्वारा पूछा गया कि राज्य की आंगनवाड़ियों, प्ले- वे में हैल्परों, वर्करों और सुपरवाइजरों की जिलेवार स्वीकृत और वर्तमान में संख्या कितनी है, इनमें खाली पदों को कब तक भरा जाएगा. इस पर मंत्री ने कहा कि वर्तमान में आंगनवाड़ी वर्कर के 25,962 पद स्वीकृत हैं. इनमें से 23,413 पद भरे हुए हैं और 2549 पद रिक्त हैं.

इसी प्रकार से आंगनवाड़ी हेल्पर के 25,450 पदों में से 21,011 पद भरे हुए हैं और 4439 पद रिक्त है. सुपरवाइजर के 1016 पद स्वीकृत है और 898 पद भरे हुए है और 118 पद रिक्त है.

प्रस्ताव विभाग के पास विचारा धीन

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास विचाराधीन है. विभाग में भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा- निर्देशों को ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को नियुक्ति के लिए चयन मानदंड तैयार करने का मामला प्रक्रिया में है. आगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को 2025 में भरने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में PG करने वाले डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, बॉन्ड और ट्रांसफर से मिली राहत

HSSC को भेजी जा चुकी मांग

मंत्री ने अपने उत्तर में यह भी बताया कि सुपरवाइजारों के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) करता है. डिपार्टमेंट द्वारा पहले ही दिसंबर 2022 और जून 2024 हो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को 101 रिक्त पदों की मांग भेजी जा चुकी है.  जैसे ही हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से नियुक्ति की अनुसंशा मिलेगी, सुपरवाइजरों के खाली पदों को भर दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.