हरियाणा रोडवेज बसों में GPS ट्रैकिंग सिस्टम शुरू, घर बैठे मिलेगी इतनी सब जानकारियां

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार सड़क परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए रोडवेज की बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगवाया गया है. इस सिस्टम के जरिए बस स्टैड पर बैठे यात्री एलईडी स्क्रीन पर बस का पूरा रूट, करंट लोकेशन और पहुंचने का अनुमानित समय जैसी जानकारी हासिल कर सकते है.

Haryana Roadways Bus

हरियाणा के 220 बसें नए सिस्टम से युक्त

भिवानी डिपो की 220 बसे नए सिस्टम से युक्त है. इस नए सिस्टम से यात्रियों को बस के आने जाने की सटीक एवं सही जानकारी बस स्टैंड पर बैठे- बैठे मिल जाएगी. कभी- कभी ऐसा होता है कि बस बीच रास्ते में खराब हो जाती है ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. नए सिस्टम के जरिए करंट लोकेशन पता चलने से वहां तुरंत अन्य बस उपलब्ध कराई जा सकती है. इससे यात्रियों को बस के अन्य विकल्प की सुविधा आसान होगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

क्या है व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम?

व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम GPS और अन्य आधुनिक तकनीकों के माध्यम से वाहनों की करंट लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने का साधन है. यह किसी वाहन के बारे में टाइम, गति और उपयोग के बारे में सटीक जानकारी उपलब्ध कराता है. इस आधुनिक सिस्टम से ईंधन और समय की बचत होगी. इसके अलावा इसके जरिए सुरक्षा एवं बसों के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी. इसकी पूरी जानकारी सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.