चंडीगढ़ में नौकरी चाहने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले 6 महीने में 15 सौ से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

चंडीगढ़ | यूटी प्रशासन में जों युवा रेगुलर भर्ती की प्रतीक्षा में थे उनके लिए एक बड़ी खबर है. अगले छह महीने के अंदर प्रशासन के विभिन्न विभागों में 1500 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति होनी है. हाल ही में सभी विभागों के सेक्रेटरी और हेड के साथ चीफ सेक्रेटरी की बैठक में विभागों में खाली पदों पर भर्ती को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है.

Job Student School College

प्रशासन ने सचिवालय और अन्य विभागों में क्लर्क और स्टेनोटाइपिस्ट के 257 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु कर दी है. 26 अप्रैल तक इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं.

पुलिस और शिक्षा विभाग में रेगुलर भर्ती

जुलाई महीने तक लिखित परीक्षा आयोजित होंगी और टाइपिंग टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद, नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने का टारगेट संबंधित एजेंसी को सौंपा गया है. प्रशासन द्वारा क्लर्क के 234 और स्टेनोटाइपिस्ट के 23 पदों पर रेगुलर भर्ती की जाएगी. दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से पुलिस विभाग और शिक्षा विभाग में भी रेगुलर भर्ती को लेकर काम चल रहा है जो फाइनल स्टेज पर है. मिली जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ पुलिस में आने वाले महीनों में लगभग 425 पदों पर स्थायी भर्ती होनी है.

पहले चरण में होगी 247 कांस्टेबल की भर्ती

प्रशासन ने भर्ती को लेकर खाली पदों का खाका बना लिया है. जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा पहले चरण में 247 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी. इन पदों में 187 पद कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव के होंगे. कांस्टेबल वायरलेस के 60 पदों पर अलग से भर्ती की जाएगी. पुलिस विभाग ने होम गार्ड वालंयिटस्र के 155 पदों पर भर्ती को लेकर प्रस्ताव रेडी किया है. चंडीगढ़ पुलिस में फिलहाल असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआइ) के 7 पद और टेलर के 2 पदों पर भर्ती होनी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए 370 करोड़ रुपए मुआवजा राशि को मंजूरी, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

जाएगी शिक्षकों की भर्ती

प्रशासन द्वारा इन पदों पर भर्ती को लेकर रिक्रूटमेंट रुल्स को कमेटी की तरफ से मंजूरी दी जा चुकी है. जैसे ही केंद्र सरकार से मंजूरी मिलेगी आने वाले दिनों में भर्ती को लेकर विज्ञापन जारी होगा. पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तरफ से वालंटियर्स रिटायरमेंट ली जा चुकी है. जिससे काफी पद रिक्त पड़े हैं.

प्रशासन के एक अन्य शिक्षा विभाग में भी शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की जाएगी. शिक्षा विभाग में लगभग 500 शिक्षकों की भर्ती की जानी है. विभाग द्वारा नई भर्ती में पीजीटी लेवल पर ज्यादा भर्ती की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.