हरियाणा बजट में इन घरों को मुफ्त पानी का ऐलान, पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने आज वित्त वर्ष 2026- 27 का वार्षिक बजट पेश किया है. बतौर वित्त मंत्री सीएम नायब सैनी ने 2,23,658.17 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है जो पिछले साल के बजट की तुलना में 10.28% ज्यादा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 1 लाख युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद, इन्हें नौकरी दी जाएगी. CM ने कहा कि हरियाणा ने इस बार कुल 98% बजट खर्च किया है.

Vidhansabha CM

यह इतिहास में पहली बार हुआ है. राजकोषीय घाटे में 2014 से 2024 तक 2.75% की बढ़ोतरी हुई है जबकि पिछली सरकार के कार्यकाल में यह 44% तक बढ़ गया था. सरकारी उपक्रमों के घाटे में तीन गुना की कमी आई है. उन्होंने बताया कि हरियाणा के नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा.

मुफ्त पानी की बड़ी घोषणा

मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 500 वर्गगज तक के मकानों में हर महीने 10 किलोलीटर पानी फ्री मिलेगा. अभी इस पर 1 रुपए प्रति किलोलीटर शुल्क लिया जाता है. यह लाभ जिनके घर पानी के मीटर लगे हुए हैं केवल उन्हीं को मिलेगा. इस फैसले से 23 लाख घरों को सालाना 28 करोड़ रुपए का फायदा होगा. पानी व सीवरेज पर बकाया 140 करोड़ रुपए का सरचार्ज माफ किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक, 20 जुलाई के बाद फिर सक्रिय होगा मानसून

अग्निवीर जवानों को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुलिस भर्ती में अग्निवीर जवानों के लिए 20% आरक्षण का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि अगले साल 1300 अग्निवीर जवानों की पुलिस में विशेष भर्ती होगी. बता दें कि अग्निवीर जवानों के पहले बैच का कार्यकाल इसी साल पूरा हो रहा है. उन्होंने बताया कि हरियाणा में आतंकवादी विरोधी गतिविधियों के लिए ATS का गठन किया जा रहा है और इसमें महिला कमांडो को भी शामिल करने का प्रस्ताव है.

अपने बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने बताया कि पिहोवा, रादौर, नरवाना, बरवाला, महम, समालखा व लोहारू में नए महिला थाने बनेंगे. बहादुरगढ़, सोनीपत व गोहाना में तीन नए साइबर क्राइम ब्रांच खोली जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.