8 जून को होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, नई योजनाओं और सौगातों को मिल सकती है मंजूरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में 8 जून सुबह 11 बजे हरियाणा कैबिनेट की बैठक आयोजित होंगी जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे. हरियाणा कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है.

Haryana CM Manohar Lal

कोरोना काल के दौरान आयोजित होने जा रही कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है तथा साथ ही प्रदेशवासियों को नई योजनाओं और सौगातों की मंजूरी मिलने की उम्मीद है.

मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की बैठक को लेकर आज नोटिस जारी किया गया है. बैठक में कैबिनेट से जुड़े मंत्रीगण और अधिकारी मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मृतक शिक्षकों के परिवारों को बड़ी राहत, विभागीय ऋण माफी की प्रक्रिया शुरू
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.