अब इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, पत्र जारी; हो सकते हैं बड़े ऐलान

चंडीगढ़ | हरियाणा कैबिनेट की बैठक को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, बैठक की तारीख को लेकर एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें यह बताया गया है कि बैठक का समय और दिन कौन सा है. जानकारी के मुताबिक, देर रात हरियाणा कैबिनेट की बैठक की तारीख में बदलाव किए गए हैं.

Haryana CM Manohar Lal

अब ये है तारीख

आपको बता दें कि 28 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक अब 27 नवंबर को होगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 4 बजे हरियाणा सचिवालय में आयोजित की जाएगी. बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख भी तय की जा सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी, स्थायी पता बदलने के नियम हुए साफ

हो सकते हैं बड़े ऐलान

अगले साल विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में यह बैठक भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जहां तक जानकारी मिली है उसके मुताबिक, कई बड़े ऐलान भी किए जा सकते हैं क्योंकि चुनावों के मद्देनजर सरकार कोई भी इस वक्त रिस्क नहीं उठाना चाहती है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.