हरियाणा CET 2025, स्कोर कार्ड में रेड लाइन वालों के लिए बड़ा ऐलान; फिर होगी बायोमेट्रिक

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 26 और 27 जुलाई को ग्रुप सी के विभिन्न पदों के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए. आयोग की तरफ से परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है. अब आगे की परीक्षा शुरू होगी और मेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी.

Haryana CET HSSC CET

हरियाणा CET 2025

आयोग की तरफ से उन उम्मीदवारों के लिए जानकारी दी गई है, जिनकी परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक नहीं हो पाई थी. जी हां, कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी सीईटी परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक नहीं हुई थी. ऐसे में इन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक अब की जाएगी. सीईटी ग्रुप सी 2025 परीक्षा के दौरान जिन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक नहीं हो पाई थी उन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक 11 मई 2026 से आयोजित कराई जाएगी. एचएसएससी की तरफ से इसके लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा.

इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आयोग द्वारा पहले 06 दिनों का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जारी होगा.  अभ्यर्थियों को ईमेल द्वारा सूचित किया जाएगा. पहले 06 दिनों में जिन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक होना है, वे लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. सभी उम्मीदवार हमारे द्वारा दिए गए इस लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार इस लिंक http://cet2025groupc.hryssc.com/ के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बाकी बचे अभ्यर्थियों के शेड्यूल और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के इन कर्मचारियों की हुई मौज, मिलेगी जॉब की सुरक्षा

स्कोर कार्ड में दिया गया था 10th पॉइंट

ऐसे में जो जिन भी उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक परीक्षा के दौरान नहीं हुई थी अब उनकी बायोमेट्रिक की जाएगी. जिन उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक नहीं हुई थी उनके स्कोर कार्ड में नीचे एक रेड लाइन थी. जिसमें लिखा गया था कि आपकी बायोमेट्रिक नहीं हुई है और इसके लिए आयोग द्वारा शेड्यूल जारी किया जाएगा. ऐसे में अगर आपके स्कोर कार्ड में भी यह रेड लाइन थी तो आपकी भी बायोमेट्रिक अब होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.