चंडीगढ़ | हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को हमेशा कुर्ता- पायजामा, जैकेट और मफलर आपने देखा होगा. इन दिनों सीएम का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह धोती और कुर्ता पहने एक छड़ी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. जो चौतरफा चर्चा का विषय बना हुआ है. सीएम मनोहर लाल का ये अंदाज उनके प्रशंसकों को खूब आकर्षित कर रहा है. वहीं, उनके समर्थक भी उनकी ठेठ हरियाणवी छवि को देखकर उत्साहित हैं.
हरियाणवी लोगों का सिर हो रहा गर्व से ऊंचा
वीडियों में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की छवि कुश्ती को बयां कर रही है. जिस तरह से राजस्थान के सीएम अपनी पारंपरिक राजपूताना पगड़ी और पंजाब के सीएम पंजाबी विरासत से जुड़ी पगड़ी बांधते हैं. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल नहीं बांधते. लेकिन वह हरियाणवी पगड़ी और छड़ी के साथ जिस तरह की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं, उससे हरियाणवी लोगों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है.
पूर्व सीएम की आई याद
कभी- कभी चौ. बंसीलाल, भजनलाल, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा खास मौकों पर पगड़ी में नजर आते थे. पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला हमेशा सिर पर अपनी पार्टी के हरे झंडे के रंग की पगड़ी पहनते हैं. हरा रंग हरियाणा की हरियाली का प्रतीक भी माना जाता है लेकिन इस बार सीएम सफेद धोती, कुर्ता और लट्ठ के साथ एक नए अवतार में नजर आए हैं.
चौ. देवीलाल कुछ इस अंदाज में नजर आए. जब बीजेपी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और चहेते लोगों ने सीएम मनोहर लाल की नई तस्वीर देखी तो उन्हें तुरंत चौ. देवीलाल जैसी छवि तो दिखी लेकिन शायद उनके हाथ में डंडा यह साबित करने के लिए दिखाया गया कि हरियाणा के हितों की तरफ आंख उठाने वालों के लिए हमारे पास भी डंडा है.
