चंडीगढ़ | कल हरियाणा में गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती के अवसर पर पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है. सरकारी और निजी स्कूलों में कल छुट्टी रहने वाली है. लेकिन हॉयर एजुकेशन में छुट्टी न होने के कारण कॉलेज खुलें रहेंगे. सरकार का यह निर्णय गुरु तेग बहादुर सिंह की महान त्याग और बलिदान की परंपरा को श्रद्धाजंलि देने के उद्देश्य से लिया गया है. उनका शौर्य, निर्मलता, दया और सरबत दा भला के प्रति अटूट समर्पण पीढ़ियों को रास्ता दिखाता रहेगा.
इसको पहले से ही लोकल होली- डे में शामिल कर लिया गया था, जिसके चलते पूर्व में ही इसकी सूचना विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से दे दी गई थी.
पहले से घोषित छुट्टी
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से 7 मार्च 2025 को एससीईआरटी गुरुग्राम के डायरेक्टर को जारी पत्र के अनुसार 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर पहले से ही लोकल होली- डे घोषित किया हुआ है.
हायर एजुकेशन में नहीं है छुट्टी
कल स्कूलों में अवकाश पहले से ही जरूर घोषित किया है. जिसका स्कूली कैलंडर में भी जिक्र है. मगर हायर एजुकेशन में इस दिन छुट्टी नहीं है, जिसके चलते कॉलेज एवं अन्य संस्थानों में इस दिन कोई अवकाश नहीं होगा.
