चंडीगढ़ में कार्यरत इन कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA बढ़ोतरी का मिला तोहफा

चंडीगढ़ | सिटी ब्यूटीफुल के नाम से मशहूर और पंजाब एंड हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. चंडीगढ़ प्रशासन ने हरियाणा सरकार के उन कर्मचारियों को राहत दी है, जो चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर काम कर रहे हैं. अब उन्हें भी हरियाणा सरकार की तरह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा.

500 Rupee Notes Rupay

ऐसे हुई महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

तारीख प्रतिशत सीमा
1 जनवरी 2023 38% – 42%
1 जुलाई 2023 42% – 46%
1 जनवरी 2024 46% – 50%
1 जुलाई 2024 50% – 53%
1 जनवरी 2025 53% – 55%

इन्हें मिलेगा लाभ

यह लाभ हरियाणा सरकार के उन कर्मचारियों को मिलेगा जो चंडीगढ़ प्रशासन में डेपुटेशन पर हैं और सैलरी हरियाणा के मूल पद के अनुसार लेते हैं. चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि 1 जनवरी 2023 से जो पैसा बढ़ा है, वह भी दिया जाएगा. यह भुगतान 2025- 26 के वेतन बजट से होगा, अगर विभागों के पास बजट उपलब्ध रहेगा.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त विभाग (लेखा शाखा) की ओर से 9 जुलाई 2025 को जारी किया गया है. इस पर वित्त एवं योजना अधिकारी ने वित्त सचिव की ओर से हस्ताक्षर किए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.