हरियाणा के किसानों की बचेगी बिजली, सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही बंपर सब्सिडी

चंडीगढ़ | हरियाणा के किसानों के लिए एक खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि राज्य सरकार द्वारा पीएम- कुसुम योजना के तहत किसानों को सिंचाई कार्य उपलब्ध कराने के लिए यह अनूठी पहल की गई है. दरअसल, पानी और बिजली बचाने के लिए हरियाणा सरकार पारंपरिक ट्यूबवेलों की जगह सोलर पंप सेट और सिंचाई के पुराने पैटर्न की जगह सूक्ष्म सिंचाई पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

Kisan Money

75 प्रतिशत मिलेगा अनुदान

आपको बता दें कि कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सौर ऊर्जा पम्पों पर 75 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जा रहा है. अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान अब 14 नवंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

किसानों से मांगे आवेदन

करनाल के एडीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान यानी पीएम- कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) के तहत सिंचाई और अतिरिक्त कमाई का अवसर भी प्रदान किया है. अब किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और अब सौर ऊर्जा से चलने वाले पंपों से खेतों में किसानों की फसलें लहलहरा रही हैं. सौर ऊर्जा अपनाने से किसानों को डीजल की बचत होगी और उनकी आय भी बढ़ेगी. सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सूक्ष्म सिंचाई पर भी पूरा फोकस कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

एडीसी ने बताया कि 3 एचपी से 10 एचपी तक के सोलर पंप के लिए आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. इस वर्ष के लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय और भूमि जोत के आधार पर किया जाएगा. चयनित लाभार्थी सूचीबद्ध कंपनी का चयन कर अपना अंश जमा कर सकेंगे, जिसकी सूचना उनके मोबाइल नंबर एवं विभाग की वेबसाइट पर प्राप्त होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.