हरियाणा सरकार ने छोटी दिवाली की छुट्टी की तारीख में किया बदलाव, अब इस दिन बंद रहेंगे स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने छोटी दिवाली की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है. शिक्षा निदेशालय ने नोटिस जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया है कि सभी स्कूलों में छोटी दिवाली की छुट्टी अब 31 अक्टूबर की बजाय 30 अक्टूबर को रहेगी. इससे पहले प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिवाली की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया था. राज्य में दिपावली पर्व के मौके पर 1 नवंबर 2024 के बजाए अब 31 अक्टूबर 2024 को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है.

School Holidays

दिपावली अवकाश को लेकर अधिसूचना

हरियाणा सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, राज्य सरकार के सभी विभागों/ बोर्डों/ निगमों/ शैक्षणिक और अन्य संस्थानों में दिपावली पर्व के अवसर पर 31 अक्तूबर 2024 को राजपत्रित अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.