हरियाणा में ग्रुप D भर्ती का रास्ता साफ, 4 मई डेडलाइन; नहीं भेजा डेटा तो मौका खत्म

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम और सरकारी एजोंसयों में खाली पड़े ग्रुप डी पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इसके लिए मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों को एक बार फिर रिमाइंडर जारी किया है. मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों से खाली पदों की पूरी जानकारी जल्द भेजने के निर्देश जारी किए हैं.

Job Exam Student Collage 1

4 मई तक अनिवार्य रूप से भेजनी होगी जानकारी

जारी लेटर में साफ बताया गया है कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित फॉर्मेट में अपने यहां के खाली पदों का विवरण ईमेल के माध्यम से भेज दे. यह जानकारी 4 मई की दोपहर 3 बजे तक अनिवार्य रूप से भेजनी होंगी. मानव संसाधन विभाग ने बताया कि इससे पहले 3 अप्रैल को भी सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था. इसमें ग्रुप डी के खाली पदों जिनमें चौकीदार और स्वीपर को छोड़कर का डेटा मांगा गया था. हालांकि, अब तक कुछ ही विभागों द्वारा जानकारी भेजी गई है.

सरकार ने अपनाया सख्त रुख

ऐसे में सरकार को फिर से रिमाइंडर जारी करना पड़ा. इस बार सरकार ने सख्त रुख अपनाया है और साफ कर दिया है कि अगर कोई विभाग निर्धारित समय तक जानकारी नहीं भेजता है तो यह मान लिया जाएगा कि वहां ग्रुप डी के कोई पद रिक्त नहीं है. इसका सीधा प्रभाव भविष्य की भर्तियों पर होगा क्योंकि बिना डेटा के उन विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकेगी.

यह भी पढ़े -  सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, हाईकोर्ट ने चिकित्सा बिलों के निपटान की समय- सीमा की निर्धारित

इन विभागों से मांगी जानकारी

जिन विभागों से जानकारी मांगी गई है उनमें कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डिवेलपमेंट एजेंसी, महिला विकास निगम, हरियाणा लोक सेवा आयोग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन, हारट्रॉन, हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड, अर्बन लोकल बॉडीज शामिल है. सरकार के इस कदम से यह साफ दिख रहा है कि आने वाले वक्त में ग्रुप डी पदों पर बड़ी भर्ती हो सकती है. जैसे ही रिक्त पदों का पूरा डेटा मिलेगा उसके बाद ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होंगी.

हरियाणा ग्रुप डी भर्ती की प्रक्रिया

सभी विभागों से एक समान फॉर्मेट में जानकारी प्राप्त करने का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाना है. यदि विभाग समय पर जानकारी भेजते हैं तो शीघ्र ही हरियाणा में ग्रुप डी की नई भर्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. अब सबकी निगाहें 4 मई की डेडलाइन पर बनी हुई है. इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से साल 2023 में हरियाणा ग्रुप डी सीईटी का आयोजन किया गया था.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.