शहरों में रहने वाले बुजुर्गो के लिए अच्छी खबर, कैबिनेट मीटिंग में हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कल आयोजित हुई कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई है. अग्निवीर जवानों को सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण, महिलाओं को राशन डिपो आवंटन में 33% आरक्षण और दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाने जैसे बड़े फैसले पर कैबिनेट की मुहर लगी है. इस मीटिंग में शहरों में रह रहे बुजुर्गो के हित में भी एक बड़ा फैसला लिया गया है.

CM Nayab Singh Saini

बुजुर्गो के लिए अच्छी खबर

सूबे की नायब सैनी सरकार ने शहरों में रहने वाले बुजुर्गो को बड़ी राहत प्रदान की है. कैबिनेट मीटिंग में बुजुर्गों को फ्लैट में अतिरिक्त जगह देने के फैसले पर मुहर लगाई गई है. मंत्रिमंडल ने रिटायरमेंट हाउसिंग पालिसी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जिसके बाद राज्य के वृद्धजन अब अधिक बेहतर सुविधाओं के साथ रिटायरमेंट कॉलोनियों में रह सकेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

सभी बुनियादी सुविधाओं का मिलेगा लाभ

पॉलिसी में किए गए संशोधन के अनुसार, हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) बढ़ाकर 3.0 कर दिया गया जो पहले 2.25 था. इस बदलाव से डेवलपर्स और वृद्धजन दोनों को लाभ मिलेगा. नीति में यह भी सुनिश्चित किया गया है कि आवासीय परियोजनाएं सभी मानक बुनियादी सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, सड़क आदि तक पहुंच सुनिश्चित करेंगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.