सरकार ने ग्रुप डी कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, लाया जाएगा हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल 2026

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों को एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी की जा रही है. हरियाणा सरकार की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. सरकार की तरफ से ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज बिल 2026 लाया जाएगा. 27 अप्रैल, 2026 को हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है.

CM Nayab Singh Saini 1

ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

नए बिल के तहत, 5 साल से ज्यादा  सेवा वाले कॉमन कैडर ग्रुप-D कर्मचारी क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए  पात्र होंगे. सरकार ने प्रमोशन कोटा 20% से बढ़ाकर 30% करने का प्रावधान किया है. व 5% एक्स- ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता शामिल की है. सरकार के इस फैसले से ग्रुप डी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 को विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में INLD की एंट्री, सोनीपत- अंबाला सीट पर घोषित किए उम्मीदवार

क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए हुए योग्य

22 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के कॉमन कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जरूरी नियम बनाने पर सहमति बनी है. कॉमन कैडर के वे ग्रुप डी कर्मचारी, जिन्होंने 5 साल से ज्यादा सेवा पूरी कर ली है, अब क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए योग्य हो चुके है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.