हरियाणा में अनुबंधित कर्मचारियों में जगी पक्की नौकरी की आस, सरकार ने मांगा ब्यौरा

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ग्रुप B, C और D में 5 से 10 साल की अवधि से सेवारत अनुबंध कर्मचारियों के बारे में तुरंत जानकारी देने के निर्देश दिए हैं.

Employees Karamchari

1 सप्ताह में देनी है जानकारी

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र में मानव संसाधन शाखा को विशेष संदेशवाहक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर प्रासंगिक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है.

कर्मचारियों की संख्या का मांगा गया विवरण

इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा में 7 साल से अधिक परंतु 10 वर्ष से कम की सेवा अवधि वाले अनुबंधित कर्मचारियों की कुल संख्या का विवरण मांगा गया है. इसी तरह ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों का भी विवरण मांगा गया है, जिनकी सेवा अवधि 5 साल से अधिक लेकिन 7 साल से कम है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

इसके अतिरिक्त, पत्र में ऐसे अनुबंधित कर्मचारियों को वर्गीकृत करने की भी आवश्यकता पर बल दिया गया है, जिन्होंने ग्रुप B, C और D में 10 सालों से अधिक समय तक काम किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.