धान घोटाले के बाद हरियाणा सरकार अलर्ट, फसल खरीद की निगरानी करेगी थर्ड पार्टी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार (Haryana Govt) ने हाल ही में हुए धान घोटाले के बाद बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि घोटाले के बाद अब अनाज मंडियों में खरीद व्यवस्था की प्रक्रिया किसी एजेंसी को सौंप दी गई है, जो गेटपास, खाद्यान्नों की जांच, तुलाई, बोरी पर बार कोड और मिलों में जाने वाले खाद्यान्न पर नजर रखेगी. जो गेटपास कटेंगे, उनकी वेरिफिकेशन की जाएंगी. मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज फसल का पंजीकरण अब विभाग के पास जाएगा. ऐजेंसी हायर करने के लिए एसीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए है.

Dhan Paddy Mandi

रखी जाएगी निगरानी

SDM डी सुरेश का कहना है कि अगले सीजन तक यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी. खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री राजेश नागर ने भी निर्देश दिए है कि विभाग की खरीद पर पूरी निगरानी रखी जाएगी. धान खरीद में जिन अफसरों ने गड़बड़ी की है उन पर पूर्णतः कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

FIR होगा दर्ज

विभाग की ओर से निरंतर प्रक्रिया जारी है. डीजी की रिपोर्ट आते ही घोटाला करने वाले अफसरों पर केस दर्ज होगा. कई जगह कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. अगले सीजन में रबी और खरीफ की फसल की खरीद के दौरान प्रत्येक बोरी पर बार कोड होगा, जिससे कोई फर्जीवाड़ा नहीं होगा. बार कोड से यह पता चल जाएगा कि फसल को कहा भेजा गया है और बोरी किस मिल में भेजी गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.